बरेली: लाकडाउन के बाद बाजारों में बड़ी भीड़ से उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो दिन के पूर्ण लाकडाउन के बाद सोमवार को बाजार में जमकर भीड़ रही। भीड़ का आलम यह था कि दुकान से लेकर बाजारों में शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ती रही। लाकडाउन के बाद बाजार, तहसील, दफ्तर खुले तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग से बेपरवाह लोग दिखे। …

बरेली, अमृत विचार। दो दिन के पूर्ण लाकडाउन के बाद सोमवार को बाजार में जमकर भीड़ रही। भीड़ का आलम यह था कि दुकान से लेकर बाजारों में शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ती रही। लाकडाउन के बाद बाजार, तहसील, दफ्तर खुले तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग से बेपरवाह लोग दिखे। सड़कों पर भी भीड़भाड़ का माहौल रहा। डाकघर दो दिन बाद खुला तो यहां भी लोगों की भीड़ उमड़ी। कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं दिया। सबसे ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग तो बैंकों में नहीं दिखी।

सभी सोशल डिस्टेंसिंग से बेपरवाह नजर आए। कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार को लाकडाउन लगाने के आदेश दिए थे। वही, शहर में दोनों तरफ खुली दुकानों की वजह से भी भीड़ रही।  शनिवार और रविवार को बाजार, दफ्तर सब बंद रहे। सोमवार को बाजार, दफ्तर खुले तो सड़कों से लेकर कार्यालयों तक भीड़ दिखी। शहर के प्रधान डाकघर में सोशल डिस्टेंसिंग से पूरी तरह से बेपरवाह नजर आए।

यहां एक-दूसरे सटकर लोग लाइन में खड़े दिखे। इसी तरह से बटलर प्लाजा में भी यही हालात रहे। यहां भीड़ में शामिल कई लोग तो बिना मास्क के ही नजर आए। शहर की सड़कों पर सुबह से शाम तक भीड़भाड़ का माहौल रहा। इसी तरह ऑटो ई-रिक्शा चालकों ने भी खूब सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई। एक ही रिक्शे में 6 लोग तक नजर आए। लगातार जागरूकता के बाद भी कई लोग बिना मास्क के नजर आए। यह लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए। शहर सहित जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डीएम लगातार लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं और लोगों से दो गज की दूरी जरूर बनाए रखें अपील कर रहे हैं।

बिना मास्क लगाए घूमते रहे लोग
बटलर प्लाजा, कुतुब खाना, आलम गिरीगंज, श्याम गंज बाजार में खरीददारी करने के लिए आए बुजुर्ग, महिलाएं, युवतियां और बच्चे बिना मास्क लगाकर घूमते रहे। इसके अलावा बाइक पर जहां एक लोग के बैठने की परमिशन है वहीं बाजार में आ रही अधिकतर बाइक में दो और तीन लोग बैठ कर घूमते रहे। लोग नियमों का पालन न करते हुए अपने जान के साथ दूसरों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। इनकी जरा सी लापरवाही सारे जिले पर भारी पड़ सकती है।

संबंधित समाचार