बरेली: सादगी से मनाया गया अज़हरी मियां का कुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दरगाह ताजुशरिया में बड़ी ही सादगी के साथ अजहरी मियां के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उसके बाद देश में अमन चैन भाईचारे के साथ कोरोना के खात्मे की दुआ की गई। दुनिया भर के सुन्नियों के रहनुमा ताजुश्शरिया (अजहरी मियां) का 20 जुलाई 2018 को विसाल (इंतकाल) हो गया …

बरेली, अमृत विचार। दरगाह ताजुशरिया में बड़ी ही सादगी के साथ अजहरी मियां के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उसके बाद देश में अमन चैन भाईचारे के साथ कोरोना के खात्मे की दुआ की गई।

दुनिया भर के सुन्नियों के रहनुमा ताजुश्शरिया (अजहरी मियां) का 20 जुलाई 2018 को विसाल (इंतकाल) हो गया था। जमात रजा मुस्तफा के मीडिया प्रभारी समरान खान ने बताया की सोमवार की सुबह फज्र की नमाज के बाद दरगाह ताजुशरिया पर कुरान ख्वानी का आयोजन किया गया। उसके बाद नातो मनकबत का प्रोग्राम हुआ।

असर की नमाज के बाद में चंद उलेमा की मौजूदगी में तकरीर का प्रोग्राम हुआ। शाम को 7 बजकर 14 मिनट पर काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मिया की सरपरस्ती और सलमान मियां की निगरानी में ताजुश्शरिया के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। जिसमें मुफ्ती मोहम्मद असजद मियां ने देश में खुशहाली ओर अमन चैन की दुआ के साथ दुनिया से कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ की।

कुल शरीफ की रस्म में आला हजरत खानदान के चंद लोग ही शामिल रहे। बाकी के मुरीदों ने अपने घरों में फातिहा दिलाकर उर्स की रस्म अदा की। बाद में काजी ए हिंदुस्तान मुफ़्ती मोहम्मद असजद मियां ने दरगाह आला हजरत और अज़हरी मियां दरगाह पर हाजिरी दी। उसके बाद लोगो को तबर्रुक तकसीम किया गया।

संबंधित समाचार