बलिया: सड़क हादसे में युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। शहर से सटे जीराबस्ती के वन बिहार के पास बुधवार की सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां निवासी 25 वर्षीय अंजनी वर्मा बाइक से जिला मुख्यालय आ रहा …

बलिया, अमृत विचार। शहर से सटे जीराबस्ती के वन बिहार के पास बुधवार की सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां निवासी 25 वर्षीय अंजनी वर्मा बाइक से जिला मुख्यालय आ रहा था। वह नहर मार्ग से होकर बहादुरपुर की तरफ आ रहा था। इसी बीच वन बिहार के पास बाइक ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अंजनी की मौके पर ही मौत हो गयी।

इसकी सूचना मिलने के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज हनुमानगंज जयप्रकाश ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नम्बर से मृतक की पहचान की। पुलिस की सूचना पर गांव-घर के लोग रोते-बिलखते पहुंच गये। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वक्त बाइक की रफ्तार तेज थी। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था।

ये भी पढ़ें-स्टालिन से मुलाकात पर ममता ने कहा- जब दो नेता मिलते हैं, तो राजनीति पर कुछ चर्चा होती है

संबंधित समाचार