अमेरिका में पॉल पेलोसी पर ‘आत्मघाती मिशन’ पर था हमले का आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैन फ्रांसिस्क। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के घर में जबरन घुसने, उनके पति पर हमला करने और उनका अपहरण करने की कोशिश करने के आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक ‘‘आत्मघाती मिशन’’ पर था और उसकी कैलिफोर्निया के नेताओं एवं संघीय नेताओं को निशाना बनाने की योजना थी। अदालत में …

सैन फ्रांसिस्क। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के घर में जबरन घुसने, उनके पति पर हमला करने और उनका अपहरण करने की कोशिश करने के आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एक ‘‘आत्मघाती मिशन’’ पर था और उसकी कैलिफोर्निया के नेताओं एवं संघीय नेताओं को निशाना बनाने की योजना थी।

अदालत में दाखिल दस्तावेजों में यह जानकारी दी गई है। ‘सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट’ ने आरोपी डेविड डिपाप को मंगलवार को जमानत नहीं देने का आदेश दिया था। डिपाप का प्रतिनिधित्व कर रहे सरकारी वकील एडम लिप्सन ने अपने मुवक्किल की ओर से दायर अपील में उसे बेगुनाह बताया। पॉल पेलोसी पर शुक्रवार तड़के हुए हमले के बाद से डिपाप पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आया।

अभियोजकों ने मंगलवार को अदालत में दायर दस्तावेजों में कहा कि डिपाप ने कथित रूप से कहा कि एक स्थानीय प्रोफेसर, राज्य और संघ के कई जाने-माने नेता और उनके परिवार के सदस्य भी उसके निशाने पर थे। अभियोजकों ने डिपाप की हिरासत का अनुरोध किया। दस्तावेजों के अनुसार, पॉल पेलोसी पर हथोड़े से हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गए और जब उन्हें होश आया, तब वह खून में लथपथ थे। डिपाप (42) ने जज डियाने नॉथवे के समक्ष केवल इतना कहा कि उसके उपनाम का सही उच्चारण क्या है।

नैंसी पेलोसी के सैन फ्रांसिस्को स्थित आवास में शुक्रवार तड़के हमलावर डिपाप घुस गया और उसने एक हथौड़े से पॉल पेलोसी पर हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले में पॉल पेलोसी की खोपड़ी में फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें कई अन्य चोटें भी आई हैं, जिके कारण उनकी सर्जरी करनी पड़ी है।

ये भी पढ़ें:-87 शादियां कर चुके प्लेबॉय किंग की नई प्लानिंग, अब पूर्व पत्नी से करेगा 88वीं शादी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका