बदायूं: दहेज के लिए महिला को जान से मारने की कोशिश, छह पर रिपोर्ट दर्ज
बदायूं, अमृत विचार। शादी के खर्च और उपहार से संतुष्ट न होने पर ससुरालियों ने एक महिला को मारा-पीटा। गाली-गलौज करके कमरे में बंद किया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने …
बदायूं, अमृत विचार। शादी के खर्च और उपहार से संतुष्ट न होने पर ससुरालियों ने एक महिला को मारा-पीटा। गाली-गलौज करके कमरे में बंद किया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पत्नी और मां की गोली मारकर हत्या, इलाके में पसरा मातम
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी संतोष की शादी 27 जून 2018 को बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के छोटी बिहार निवासी कुलदीप साहू उर्फ काली चरन के साथ हुई थी। पति, सास, ननद शादी में संतोष के पिता द्वारा दिए गए उपहार और शादी के खर्चे से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते रहते हैं। मायका पक्ष ने कई बार उसके पति और ससुरालियों को समझाने की कोशिश की। पंचायत भी की लेकिन वह नहीं माने। अपनी गृहस्थी के लिए संतोष सबकुछ सहती रही।
11 अगस्त को कोतवाल से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। 28 अगस्त 2022 को दोपहर लगभग 12 बजे सास, ननद, केसर ने संतोष को लात घूसों से पीटा। मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए कमरे में बंद कर दिया। सास, ननदों ने उसके पैर पकड़े। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। संतोष के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने डायल 112 को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ससुरालियों के चुंगल से महिला को छुड़ाया। महिला के मायके फोन किया गया।
आरोप है कि पुलिस ने ससुरालियों के प्रभाव में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की और न ही मेडिकल परीक्षण कराया। महिला ने खुद जिला अस्पताल जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। जिसके बाद महिला ने एक बार फिर कोतवाली सदर जाकर तहरीर दी। पुलिस ने पति कुलदीप साहू, सास प्रेमवती, ननद सीमा व केसर, बाबूराम, विजय पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: भाजपा नेता ने की थी पत्नी और मां समेत पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या, दो गिरफ्तार
