कोरोना मरीजों को मिले स्वतंत्रता: डा. केशव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत  विचार। कोरोना संक्रमण रोकथाम की दिशा में आल इंडिया अनएडेड मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी एसोसिएशन के सचिव और बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल के सुझावों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमल किया है। अब लोग होटल में और अपने घर में आइसोलेट हो सकते हैं। डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री …

लखनऊ, अमृत  विचार। कोरोना संक्रमण रोकथाम की दिशा में आल इंडिया अनएडेड मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी एसोसिएशन के सचिव और बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल के सुझावों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमल किया है। अब लोग होटल में और अपने घर में आइसोलेट हो सकते हैं।

डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरोना फैलने के कारण और उसके समाधान के बारे में विस्तार से बताया था। पत्र में उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने पर उसे स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, कि वह चाहे तो अपने घर पर अलग कमरे में आइसोलेट हो सके, इससे उसे अपने घर का बना पौष्टिक आहार आसानी से उपलब्ध हो सकेगा और आसानी से देखभाल हो सकेगी। जरूरत के मुताबिक आरोग्य सेतु एप के माध्यम से सरकार उसकी मॉनीटरिंग करती रहे।

यही नहीं, अगर कोई किसी होटल में रहना चाहता है तो उसे भी स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। इसके लिए होटल प्रबंधन अपना किराया दर चस्पा कर सकता है और कोरोना पॉजिटिव की जानकारी स्थानीय प्रशासन अथवा विभाग को पोर्टल पर दी जा सकती है। इससे राज्य सरकार के खजाने पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ेगा। साथ ही अस्पतालों में भी केवल सिम्पटोमेटिक मरीज ही जाएंगे। इससे अस्पतालों में भीड़ कम होने के साथ वर्कलोड भी कम होगा।

संबंधित समाचार