संभल: पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त 14 युवक- युवतियां पकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। चन्दौसी मार्ग स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 14 युवक- युवतियां अश्लील हरकत करते पकड़े गए हैं। होटल के कमरे की तलाशी लेने पर कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस होटल मैनेजर सहित 15 …

संभल, अमृत विचार। चन्दौसी मार्ग स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 14 युवक- युवतियां अश्लील हरकत करते पकड़े गए हैं। होटल के कमरे की तलाशी लेने पर कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस होटल मैनेजर सहित 15 लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई है। होटल स्वामी समेत सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। एसडीएम ने होटल को सील करने के लिए नोटिस भी जारी किया है। पुलिस होटल स्वामी की तलाश कर रही है। देह व्यापार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के संभल चंदौसी मार्ग पर स्थित जे के गेस्ट हाउस की बिल्डिंग की एक मंजिल पर ओयो रूम अवेलेबल होटल में देह व्यापार की सूचना पर एसडीएम विनय कुमार मिश्रा व सीओ जितेंद्र सरगम मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमकर सिंह ने पुलिसबल के साथ होटल पर छापा मारा। जिसमें होटल के तीन कमरों से पुलिस को 7 युवक व 7 युवतियां अश्लील हरकतें करते मिले । पुलिस ने सभी को कमरों से बाहर निकाला और तलाशी ली जिसमें कमरों से कई प्रकार की आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं । पुलिस ने मौके से मिले सभी साक्ष्यों का संग्रह कर होटल की मंजिल को सील कर दिया। पुलिस होटल मैनेजर समेत 15 लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी ओमकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए सात युवक और सात युवतियों व होटल स्वामी और होटल मैनेजर समेत 16 लोगों पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में अभियोग पंजीकृत का कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

वर्जन–
सीओ जितेंद्र सरगम ने बताया है कि होटल में देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिली थी। जिस पर छापेमारी कर होटल की तलाशी ली गई। होटल की एक मंजिल पर बने कमरों में कुछ युवक व युवतियां मिली हैं, कमरों से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है।पकड़े गए युवक युवतियों को कोतवाली संभल भेज दिया है। और होटल की मंजिल को सील कर दिया है। पुलिस होटल मैनेजर से देह व्यापार के धंधे में लिप्त और लोगों के बार पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: सड़क किनारे पटरी दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया, टाउनहाल क्षेत्र में पहुंची नगर निगम की टीम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा