हड़ताल समाप्त : सेवामुक्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बहाली, सभी शर्तें मानी
अमृत विचार, इटावा। नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तीसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। दोपहर बाद कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी अवधेश तिवारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर सेवामुक्त किए गए सभी 64 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बहाली सहित अन्य सभी स्वीकार करते हुए लिखित समझौते की सार्वजनिक घोषणा की। इसके बाद हड़ताली कर्मचारियों …
अमृत विचार, इटावा। नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तीसरे दिन भी कामकाज ठप रहा। दोपहर बाद कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी अवधेश तिवारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर सेवामुक्त किए गए सभी 64 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बहाली सहित अन्य सभी स्वीकार करते हुए लिखित समझौते की सार्वजनिक घोषणा की। इसके बाद हड़ताली कर्मचारियों ने काम पर लौटने लगे। बृहस्पतिवार से सभी कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे।
भाजपा सभासद शरद बाजपेई के अथक प्रयासों से 11 सूत्रीय मांगों पर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल एवं प्रभारी अधिशाषी अधिकारी के बीच धरना स्थल पर वार्ता हुई। वार्ता में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में कटौती की धनराशि वापस करने, सेवानिवृत कर्मचारियों के बकाया देयकों का भुगतान, सफाई कर्मचारियों को मार्च तक वर्दी, जलकल कर्मचारियों का अतिरिक्त वेतन भुगतान तीन महीने में कराने, शैलेंद्र कुमार सफाई नायक को तत्काल प्रभाव से सफाई कर्मचारी के मूल पद पर तैनात किए जाने पर लिखित समझौता हुआ। इसके बाद अध्यक्ष राजीव यादव एवं महामंत्री अनिल बाजपेई ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की।
नगर पालिका परिषद इटावा के कर्मचारी विगत तीन दिनों से अपनी वेतन विसंगति सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना/प्रदर्शन कर रहे थे। तीन दिनों से नगर पालिका परिषद इटावा के सभी कार्यालयों में तालाबंदी थी। वार्ता में अध्यक्ष राजीव यादव, प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला संरक्षक प्रदीप सक्सेना,प्रान्तीय उपाध्यक्ष उमा शंकर गुप्ता, प्रमोद राजपूत, सफाई मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह बाल्मीकि, रजनीश राठौर, प्रशान्त गौड़, जयंत शुक्ला, अनिल यादव, दिलीप यादव, मीरा यादव, बृजेश यादव, मोहसिन खान, सतीश यादव, गोविन्द सिंह,विशाल सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- कलमबंद हड़ताल : उच्चाधिकारियों से नाराज पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने भी हुंकार
