बांदा : कारसेवकों ने हुतात्मा दिवस पर किया रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा। अयोध्या में शहीद हुए कारसेवकों की याद में हुतात्मा दिवस के अवसर पर बुधवार को 20 से भी ज्यादा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 10 बजरंगियों ने रक्तदान किया। विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने अयोध्या में शहीद हुए कारसेवकों की याद में हुतात्मा …

अमृत विचार, बांदा। अयोध्या में शहीद हुए कारसेवकों की याद में हुतात्मा दिवस के अवसर पर बुधवार को 20 से भी ज्यादा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 10 बजरंगियों ने रक्तदान किया।

विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने अयोध्या में शहीद हुए कारसेवकों की याद में हुतात्मा दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सीओ सिटी अम्बुजा त्रिवेदी ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

बजरंग दल के 20 से अधिक बजरंगियों ने रक्तदान के लिये अपना रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 10 बज बजरंगियों रक्तदान करने वालों में विश्व हिन्दू परिषद जिला संगठन मंत्री विवेक खरे, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी रिंकू, जिला सह संयोजक शुभम शिवहरे, जिला सह मंत्री दीपू दीक्षित, बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख रोहन सरदारा, शुभम चौरसिया, अनुभव शुक्ला ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद विभागध्यक्ष अशोक ओमर, जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रेखा भटनागर, विभाग संयोजक चंद्रप्रकाश, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश चौरसिया, जिला सुरक्षा प्रमुख केपी प्रजापति, जिला मिलन केंद्र प्रमुख नवल प्रजापति, जिला सह मिलन केंद्र प्रमुख प्रियांशु शिवहरे, नगर अध्यक्ष महेंद्र चौहान, नगर मंत्री मनीष मंगल, नगर गोरक्षा प्रमुख राहुल सागर, जिला सह सुरक्षा प्रमुख सचिन सोनकर, नगर सह संयोजक अक्षत, नगर सह संयोजक शिवांश, राजबहादुर लखेरा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ के दौरान ढाई लाख लोगों ने रक्तदान किया: मांडविया 

संबंधित समाचार