कांग्रेस ने ‘भारत यात्रियों’ के बनाए 14 Groups, हर समूह को एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जाना जाएगा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने “भारत जोड़ो यात्रा ” में शामिल अपने “भारत यात्रियों” और सेवा दल की टीमों को 14 समूहों में बांटा है और इनमें से हर एक समूह को एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी दी। पार्टी ने उन करीब 120 यात्रियों …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने “भारत जोड़ो यात्रा ” में शामिल अपने “भारत यात्रियों” और सेवा दल की टीमों को 14 समूहों में बांटा है और इनमें से हर एक समूह को एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी दी। पार्टी ने उन करीब 120 यात्रियों को ”भारत यात्री ” नाम दिया है जो सात सितंबर से कन्याकुमारी से आरंभ हुई यात्रा में लगातार शामिल हैं और श्रीनगर तक पदयात्रा करेंगे।

यह भी पढ़ें- भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा ‘इंटरसेप्टर’ की पहली उड़ान का किया सफल परीक्षण

रमेश ने ट्वीट कर बताया कि “भारत यात्रियों ” को 14 समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का नाम आम्बेडकर, भगत सिंह, गांधी, हार्दिकर, मौलाना आजाद, नेहरू, पेरियार, राजगुरु, सरदार पटेल, सुभाष, प्रियदर्शिनी और राजीव होगा। यह समूह राहुल गांधी से अलग-अलग संवाद करेगा।

यह भी पढ़ें- भारतीय कफ सीरप से नहीं हुई बच्चों की मौत, गाम्बिया सरकार ने दी जानकारी

संबंधित समाचार