रोनिल हत्याकांड: छात्र-छात्राओं ने परिजनों के साथ निकाला कैंडिल मार्च, हत्यारों को फांसी देने की मांग
अमृत विचार, कानपुर। इंटर के छात्र रोनिल सरकार की अपहरण के बाद नृशंस हत्या का मामला हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद जहां देर रात मंगलवार को शव रखकर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा था। वहीं बुधवार को अंतिम संस्कार कर देने …
अमृत विचार, कानपुर। इंटर के छात्र रोनिल सरकार की अपहरण के बाद नृशंस हत्या का मामला हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद जहां देर रात मंगलवार को शव रखकर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा था।
वहीं बुधवार को अंतिम संस्कार कर देने के बाद रात में वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन के सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ परिजनों और अन्य लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान सभी लोग हाथों वी वॉन जस्टिस, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद होश में आओ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रोनिल के घर से शुरु हुआ कैंडिल मार्च चकेरी थाने तक पैदल मार्च करते हुए गया।
कैंडिल मार्च के दौरान हर एक को बस रोनिल के साथ क्या हुआ, उसके साथ किसने घटना को अंजाम दिया। इसको लेकर खुलासे की मांग कर रहे है। पिता संजय सरकार और मां नीता की आंखों में केवल बेबसी और गम का माहौल बना हुआ है। वह लोग बेटी की याद कर फूट-फूटकर रो देते हैं। पिता ने कहा कि अगर जल्द खुलासा नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेंगे।
यह भी पढ़ें:- वारदात : इंटर के छात्र की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
