लखनऊ: प्रिंस काम्प्लेक्स में लगी आग, कई कोचिंग सेंटर तक पहुंची लपटें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के हजरतगंज स्थित प्रिंस मार्केट में आज सुबह आग लग गई। यह आग प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल पर कपड़े की दुकान में लगी। जिसके बाद वहां संचालित होने वाले कई कोचिंग सेंटर इसकी जद में आ गए। आग लगने के बाद से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हजरतगंज प्रिंस मार्केट …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के हजरतगंज स्थित प्रिंस मार्केट में आज सुबह आग लग गई। यह आग प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल पर कपड़े की दुकान में लगी। जिसके बाद वहां संचालित होने वाले कई कोचिंग सेंटर इसकी जद में आ गए। आग लगने के बाद से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हजरतगंज प्रिंस मार्केट में काम्प्लेक्स में स्थित आरओ कम्पनी के दफ्तर से शुरू हुई आग चौथ मंजिल तक पहुंच गई। जिससे पूरी बिल्डिंग में धुंआ भर गया। बिल्डिंग में कई कोचिंग सेंटर हैं। जिनमें हादसे के वक्त छात्र मौजूद थे।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पार्किंग स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना दी थी। जिस पर हजरतगंज फायर स्टेशन से टीम मौके पर भेजी गई। एहतियातन एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया। बिल्डिंग में आग लगने के वक्त कोचिंग सेंटर चल रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र भी मौजूद थे, जो लपटें उठते देख घबरा गए। पुलिस और दमकल की टीम पहुंचती उससे पहले ही छात्र सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतर आए। डीसीपी के मुताबिक करीब आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रिंस काम्प्लेक्स और उसके आसपास का इलाका कोचिंग सेंटरों से भरा पड़ा है। सूत्रों के अनुसार यहां बनी कई इमारतों में पर्याप्त रौशनी पहुँचने तक के इंतजाम नहीं है। ऐसे में किसी बड़ी घटना के होने पर मदद पहुंचना बेहद मुश्किल भरा काम है।

ये भी पढ़ें-मुरादाबाद : साइबर अपराधियों के मकड़जाल में उलझ रहे लोग, जांच शुरू

संबंधित समाचार