औरैया: कंटेनर ने आटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के 9 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। एक कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दिया। ऑटो में बैठे सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची सभी घायलों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने ले गए, जहां डॉक्टरों ने घायलों को मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। ये …

औरैया, अमृत विचार। एक कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दिया। ऑटो में बैठे सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची सभी घायलों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने ले गए, जहां डॉक्टरों ने घायलों को मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें:-लखनऊ: प्रिंस काम्प्लेक्स में लगी आग, कई कोचिंग सेंटर तक पहुंची लपटें

घटना औरैया बेला थाना क्षेत्र के मलहोसी मोड़ के पास घटी। जहां एक आटो में सवार होकर एक ही परिवार के 9 लोग गोद भराई के कार्यक्रम के लिए कानपुर देहात से बेला बिधूना की तरफ आ रहे थे। तभी मल्होसी मोड़ के पास कंटेनर ने आटो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चीख पुकार मच गई और आटो के परखच्चे उड़ गए। आटो में सवार एक ही परिवार के 9 लोग घायल होकर तड़पने लगे। तत्काल इस पूरी घटना की जानकारी बेला पुलिस को दी गई। बेला पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला में भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।

बालक राम उम्र 38 साल अपनी पत्नी हेमलता के साथ परिवार के बच्चों के साथ अपनी साली को गोद भराई में शामिल होने औरैया जिले के रसूल पुर थाना एरवा कतरा से कानपुर देहात के गलुआपुर गए हुए थे। सुबह कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। आटो से कानपुर देहात से बेला की तरफ आ रहे थे तभी औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के मलहोसी मोड़ के पास आटो में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी जिसमे आटो में सवार 9 लोग घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों द्वारा मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर किया गया। ऑटो में 5 बच्चे तीन पुरुष एक महिला सवार थे।

ये भी पढ़ें:-बरेली: हाथरस में कार और ट्रक की टक्कर, बरेली के तीन श्रृद्धालुओं की मौत

संबंधित समाचार