अयोध्या: शार्ट सर्किट से मकान में आग लगी, लाखों का सामान जला
अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली नगर अन्तर्गत अशफ़ाकउल्लाह खां कालोनी सुभाष नगर में गुरुवार दोपहर शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट …
अयोध्या, अमृत विचार। कोतवाली नगर अन्तर्गत अशफ़ाकउल्लाह खां कालोनी सुभाष नगर में गुरुवार दोपहर शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। अन्य कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है।
कोतवाली नगर के अशफ़ाकउल्लाह खां कालोनी में अतीक अहमद अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि दोपहर अचानक शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मकान मालिक ने बताया कि आग की चपेट में आकर घरेलू सामान आदि जलकर खाक हो गया। उन्होंने लाखों के नुकसान की बात कही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके राय ने बताया कि आग बुझा दी गई है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट ही कारण सामने आया है। अन्य कारणों की जांच कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें-Video: कोड़े मारे, मुक्के खाए, डांस किया, दौड़ लगाई…भारत जोड़ने निकले RaGa का Political Saga
