हादसा : दीवार गिरने से अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सतरिख/ बाराबंकी । जिले के सतरिख कस्बे में मलिकाना मोहल्ले में बुधवार की देर रात पक्की दीवार पर बनी कच्ची छत अचानक गिर गई। छत के नीचे सो रहा 52 वर्षीय अधेड़ दीवार और छत के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे तो …

अमृत विचार, सतरिख/ बाराबंकी । जिले के सतरिख कस्बे में मलिकाना मोहल्ले में बुधवार की देर रात पक्की दीवार पर बनी कच्ची छत अचानक गिर गई। छत के नीचे सो रहा 52 वर्षीय अधेड़ दीवार और छत के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे तो मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकाल और इलाज के लिए सीएचसी सतरिख लेकर गए । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

कस्बा सतरिख के मलिकाना मोहल्ले में बुधवार देर रात हनुमान रावत 52 सो रहे थे उसी समय अचानक कच्ची छत और दीवार भरभरा कर गिर पड़ी जिसमे हनुमान प्रसाद मलबे में दब गए आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला इलाज के लिए सीएससी सतरिख ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक हनुमान के पास कभी _ कभी बच्चे भी सो जाते थे । लेकिन घटना वाली रात में सभी बच्चे कमरे के अंदर सो रहे थे । संबंधित मामले में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि शव अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया ।

यह भी पढ़ें:- नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरी, 5 की मौत

संबंधित समाचार