बांदा : जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी भक्तों को देंगे दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा। अनंत श्रीविभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाकाल की नगरी काशी से चलकर आज ऋषि वामदेव की नगरी में भक्तो को दर्शन लाभ देंगे। उनका आगमन दोपहर तकरीबन 3 बजे नगर के तिंदवारी रोड ज्योति नगर स्थित गौरव दीक्षित के आवास पर होगा। दर्शन-पूजन और मीडिया से मुखातब होने के …

अमृत विचार, बांदा। अनंत श्रीविभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाकाल की नगरी काशी से चलकर आज ऋषि वामदेव की नगरी में भक्तो को दर्शन लाभ देंगे। उनका आगमन दोपहर तकरीबन 3 बजे नगर के तिंदवारी रोड ज्योति नगर स्थित गौरव दीक्षित के आवास पर होगा।

दर्शन-पूजन और मीडिया से मुखातब होने के बाद वे उन्हीं के यहां रात्रि विश्राम करेंगे। उनके आगमन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दूसरे दिन 5 नवंबर को प्रातः 10 बजे वे जमालपुर गांव पहुंचकर धर्मसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात जगतगुरु शंकराचार्य रैपुरा गांव स्थित श्रीसिद्ध पीठ सिद्धबाबा आश्रम जायेंगे और यहां आयोजित महारुद्र यज्ञ व श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में उपस्थित होंगे।

यहां उनके ही पावन सानिध्य में सारे कार्यक्रम संपन्न होंगे। वे यहां 13 नवंबर तक प्रवास करेंगे। यह जानकारी नारायण सेवा समिति बुंदेलखंड के प्रवक्ता अनूप दीक्षित ने देते हुए सभी सनातन धर्म अनुरागी भक्तों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक भक्तगण व श्रद्धालु उनके आगमन पर नगर के साथ ही रुद्रमहायज्ञ में पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें:- श्रीमदभागवत कथा : भगवान गिरिराज की परिक्रमा से पाप नष्ट होते हैं

संबंधित समाचार