हमीरपुर : युवती के साथ पकड़े गए सिपाही के वायरल वीडियो हुई जांच
अमृत विचार, हमीरपुर। बुधवार रात सुमेरपुर कस्बे में सादे कपड़ों में एक सिपाही और युवती को लोगों ने पकड़ लिया। सिपाही के साथ मारपीट का वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ युवक सिपाही के साथ मारपीट कर मोहल्ले का माहौल खराब करने की बात कह रहे हैं। इसमें कहते देखे …
अमृत विचार, हमीरपुर। बुधवार रात सुमेरपुर कस्बे में सादे कपड़ों में एक सिपाही और युवती को लोगों ने पकड़ लिया। सिपाही के साथ मारपीट का वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ युवक सिपाही के साथ मारपीट कर मोहल्ले का माहौल खराब करने की बात कह रहे हैं।
इसमें कहते देखे जा रहे हैं कि यहां व्यभिचार नहीं होने देंगे। सिपाही के साथ थाने ले जाई गई युवती ने पुलिस के सामने लोगों की ग़लत फहमी बताया है। कहा है उसके साथ किसी प्रकार का ग़लत काम नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो मामले में पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने कहा इस घटना की जांच एवं संबंधित 22 वर्षीय युवती से पूछताछ में यह बात बताई गई कि वह संबंधित सिपाही को पूर्व से जानती है।
बुधवार शाम अपने एक मित्र से मिलने सुमेरपुर कस्बे के काशीराम कॉलोनी बांकी रोड जा रही थी, तभी सिपाही से उसकी मुलाकात हुई तो दोनों बातचीत करने लगे, उसी समय वहां मौजूद लोगों ने गलतफहमी में आकर बदतमीजी कर दी और वीडियो बनाया। सिपाही ने उसके साथ कोई गलत कार्य या बदतमीजी नहीं की है। एसपी ने कहा सिपाही के आचरण की विभागीय जांच प्रचलित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: गाड़ी पार्क करने से मना किया तो आराजक तत्वों ने बीच सड़क होमगार्ड को पीटा, वीडियो वायरल
