दुस्साहस : वन विभाग के दरोगा और सिपाही पर हमला, वर्दी फाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली कला के गांव नगला बहादुर में बुधवार की शाम वन भूमि पर अवैध कब्जा रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। वनरक्षक की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों के खिलाफ सैफई थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वन दरोगा सेक्शन …

अमृत विचार, इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली कला के गांव नगला बहादुर में बुधवार की शाम वन भूमि पर अवैध कब्जा रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। वनरक्षक की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों के खिलाफ सैफई थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वन दरोगा सेक्शन प्रभारी सैफई रेंज बसरेहर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि बुधवार शाम वे वनरक्षक सचिन कुमार के साथ बरौली वन ब्लॉक के गांव नगला बहादुर के निकट वन भूमि पर पौधों की देखभाल करने एवं मृत पौधों के स्थान पर नए पौधे रोपित करने के लिए गए थे। उसी दौरान गांव नगला बहादुर निवासी आशीष कुमार ,विजेंद्र ,निर्मल चंद्र ,अखिलेश , समरथ ,सुबोध ,अभिषेक , लऊआ ,गिरीश ,प्रमोद ,आदेश ,राकेश अपने साथ करीब 15 अज्ञात ग्रामीणों के साथ असलाह हाथ में लेकर वन भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने लगे।

मना करने पर सभी ने हम दोनों लोगों के साथ मारपीट की। हम लोगों की वर्दी फाड़ दी और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।हमले की सूचना पर डीएफओ अतुल कांत शुक्ला एवं वन रेंजर अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे, थाना प्रभारी रमेश सिंह,हवाई पट्टी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह का कहना है सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, महिला कांस्टेबल को पीटा, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान

संबंधित समाचार