मुरादाबाद: गोवंशीय पशु के शव को कुत्तों ने नोचा, शिकायत पर पहुंची टीम ने गड्ढा खुदवाकर दबाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/कुंदरकी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव फरेहैदी में एक गोवंशीय पशु की मौत हो गई। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने गोवंशीय पशु का शव देखा, जिसको कुत्ते नोच रहे थे। गांव निवासी सुशील कुमार, किशनपाल कश्यप, रामकिशोर, अशोक कुमार, अमरनाथ सिंह ने किसी तरह पशु के पास से कुत्तों को हटाया। इसके बाद घटना …

मुरादाबाद/कुंदरकी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव फरेहैदी में एक गोवंशीय पशु की मौत हो गई। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने गोवंशीय पशु का शव देखा, जिसको कुत्ते नोच रहे थे।

गांव निवासी सुशील कुमार, किशनपाल कश्यप, रामकिशोर, अशोक कुमार, अमरनाथ सिंह ने किसी तरह पशु के पास से कुत्तों को हटाया। इसके बाद घटना की सूचना राष्ट्रीय गोरक्षक सेना के प्रदेश अध्यक्ष कुबेर सिंह चौहान को दी। कुबेर सिंह ने मामले की जानकारी थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह को दी। हलका प्रभारी अर्जुन त्यागी पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

पुलिस टीम ने मौके पर जेसीबी मंगवा कर गोवंशीय पशु के शव को गड्ढा खुदवाकर जंगल में दबाया दिया। ग्रामीणों के अनुसार, पशु की मौत बीमारी के चलते हुई है। कहना है कि सरकार और अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। गोवंशीय पशुओं में ज्यादातर लंपी वायरस फैला हुआ है जिसके चलते उनकी मौतें हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बीजेपी नेता ने हड़पी 20 लाख की जमीन, मुख्यमंत्री से शिकायत करने लखनऊ पैदल रवाना हुआ पीड़ित

संबंधित समाचार