औचक निरीक्षण : वृद्धाश्रम के रसाईघर के खाने में मिली मक्खियां, अनाथालय का मालगोदाम के रूप में इस्तेमाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। शेल्टर होम की अध्यक्षा के औचक निरीक्षण में वृद्धाश्रम के औचक निरीक्षण में 43 संवासी अनुपस्थित मिले। रसोईघर में गंदगी पाई गई। साफ-सफाई का आदेश दिया गया। टीम ने अनाथालय का भी निरीक्षण किया। प्रथम दृष्ट्या पाया कि यह एक माल गोदाम है, जो अनाथालय के नाम से संचालित है। जिला विधिक …

बांदा, अमृत विचार। शेल्टर होम की अध्यक्षा के औचक निरीक्षण में वृद्धाश्रम के औचक निरीक्षण में 43 संवासी अनुपस्थित मिले। रसोईघर में गंदगी पाई गई। साफ-सफाई का आदेश दिया गया। टीम ने अनाथालय का भी निरीक्षण किया। प्रथम दृष्ट्या पाया कि यह एक माल गोदाम है, जो अनाथालय के नाम से संचालित है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जज/अध्यक्षा कमलेश कच्छल के निर्देश पर नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण शेल्टर होम की अध्यक्षा अपर जिला जज अनु सक्सेना, सदस्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमन्त कुमार कुशवाहा एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीडी गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय समेत कुल 80 संवासी उपस्थित व 43 संवासी अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण में पाया गया कि पंजीकृत संवासियों की संख्या के सापेक्ष स्थान का अभाव है।

ऐसे में पंजीकृत संवासियों की संख्या संदिग्ध है। रसोईघर में उचित सफाई व्यवस्था नहीं मिली। यहां भोजन सामग्री मक्खियां पायी गयीं। प्रबन्धक को स्वच्छता के नियमों का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया गया। समिति ने बलखंडीनाका स्थित बुन्देलखण्ड वैदिक सेवा संस्थान अनाथालय भवन का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान 7 बच्चे उपस्थित मिले। अनाथालय का कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। प्रथम दृट्या समिति को अंदेशा है कि यह परिसर एक माल गोदाम है, जो किसी गुप्त व संदिग्ध उद्देश्य से अनाथालय के नाम से संचालित है। अनाथालय से सम्बन्धित दस्तावेज भी नहीं मिले।

यह भी पढ़ें:-इटावा : परिवार सहित वृद्धाश्रम पहुंचे एसएसपी, राष्ट्रीय पर्व पर वृद्धजनों के साथ साझा की खुशियां

संबंधित समाचार