बहराइच: मगरमच्छ की जाल में फंसकर मौत, पानी में तैरता मिला शव
बहराइच। जिले के गिरिजापुरी बैराज में शुक्रवार सुबह एक मगरमच्छ का शव पानी में तैरता मिला। शव जाल से फंसा हुआ था। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। शव को बाहर निकाला गया है। मौत कैसे हुई है, इसका पता नहीं चल सका है।कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में काफी मात्रा में जलीय …
बहराइच। जिले के गिरिजापुरी बैराज में शुक्रवार सुबह एक मगरमच्छ का शव पानी में तैरता मिला। शव जाल से फंसा हुआ था। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। शव को बाहर निकाला गया है। मौत कैसे हुई है, इसका पता नहीं चल सका है।कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में काफी मात्रा में जलीय जीव पाए जाते हैं। लेकिन अब इन पर संकट आ गया है। अभी दो दिन पूर्व एक डॉल्फिन की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था।
वहीं शुक्रवार को कतर्नियाघाट रेंज के गिरिजापुरी बैराज में एक मगरमच्छ का शव पानी में बहता हुआ मिला। शव जाल में फंसा था। शव मिलने की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी विजय मिश्रा मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला जा गया है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद मौत का सही कारण पता चल रहा है।
कहीं शिकारियों ने तो नहीं मारा
कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जलीय और वन्य जीवों पर शिकारियों की नजर है। जाल में मगरमच्छ फंसा पाया गया है। ऐसे में शिकारियों द्वारा शिकार की भी आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-परिवारिक विवाद : बहू ने सास पर किया वार, गंभीर चोट आने से मौत
