गोरखपुर में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर डॉक्टर के परिवार का नर्सिंग होम किया सील
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में पुलिस प्रशासन ने आज शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के आरोपित राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज संचालक डॉ. अभिषेक यादव के परिवार का नर्सिंग होम सील कर दिया गया। तरंग क्रॉसिंग के पास स्थित नर्सिंग होम पर कार्रवाई एसपी सिटी केके बिश्नोई की अगुवाई में दिन में …
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में पुलिस प्रशासन ने आज शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के आरोपित राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज संचालक डॉ. अभिषेक यादव के परिवार का नर्सिंग होम सील कर दिया गया। तरंग क्रॉसिंग के पास स्थित नर्सिंग होम पर कार्रवाई एसपी सिटी केके बिश्नोई की अगुवाई में दिन में करीब 11 बजे शुरू हुई। पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ स्थित नर्सिंग होम भवन अंदर अंदर स्टाफ के रहने वाले भवन को भी सील कर दिया है।
फर्जीवाड़े को लेकर चल रही कार्रवाई की जद में डॉ. अभिषेक यादव की पतनी व बहन भी है। इनकी भी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश है। तिवारीपुर थाना पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने आरोपितों की चिन्हित की गई भूमि, भवन, नर्सिंग कालेज व आठ वाहनों को कुर्क करने का आदेश दिया है। आरोपितों के 15 से अधिक बैंक खातों के संचालन पर भी डीएम ने रोक लगा दी है। बिना मान्यता के नर्सिंग कालेज में छात्रों का प्रवेश लेकर जालसाजी करने का आरोपित डॉ. अभिषेक और उसकी पत्नी समेत पांच आरोपित इस समय जेल में हैं।
