अमेठी: पानी में उतराता मिला दो दिन से लापता युवक का शव
अमेठी। जिले में कालिकन भवानी धाम के सरोवर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 32 वर्षीय युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। संग्रामपुर के थाना अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुरे घीशा मिश्र का पुरवा में रहने वाला महेंद्र यादव पिछले दो दिनों से घर से गायब था। शुक्रवार को …
अमेठी। जिले में कालिकन भवानी धाम के सरोवर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 32 वर्षीय युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। संग्रामपुर के थाना अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुरे घीशा मिश्र का पुरवा में रहने वाला महेंद्र यादव पिछले दो दिनों से घर से गायब था।
शुक्रवार को उसका शव कालिकन धाम के सरोवर में पानी में तैरता हुआ मिला है एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी पुलिस द्वारा आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-मथुरा: हत्या या आत्महत्या? घर से लापता युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
