इटावा: राधा यादव ने ली ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ
इटावा, अमृत विचार। चकरनगर की नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राधा यादव ने ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता बालमुकुंद सिंह चौहान ने की l मुख्य अतिथि सांसद डा. रामशंकर कठेरिया रहे। प्रभारी एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने भाजपा समर्पित राधा यादव को खंड विकास कार्यालय परिसर …
इटावा, अमृत विचार। चकरनगर की नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राधा यादव ने ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता बालमुकुंद सिंह चौहान ने की l मुख्य अतिथि सांसद डा. रामशंकर कठेरिया रहे।
प्रभारी एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने भाजपा समर्पित राधा यादव को खंड विकास कार्यालय परिसर में लगाये गये पंडाल में ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे। सांसद ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को बधाई देते हुए क्षेत्र में चहमुखी विकास करने के साथ आम जनता के कार्य भी करने की बात कही।
ये भी पढ़ें-नानकमत्ता: कम्बाइन चालक पर चाकू से किया हमला
