अयोध्या: सामूहिक दीप प्रज्वलन से होगा रामोत्सव का शुभारंभ
अयोध्या, अमृत विचार। देव दीपावली को लेकर राम नगरी के सुरसर मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय रामोत्सव व अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ शनिवार की शाम सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ होगा। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व जय गुरु संप्रदाय के आचार्य किंकर विट्ठल रामानुज महाराज के साथ रामनगरी अयोध्या के विशिष्ट …
अयोध्या, अमृत विचार। देव दीपावली को लेकर राम नगरी के सुरसर मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय रामोत्सव व अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ शनिवार की शाम सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ होगा।
इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व जय गुरु संप्रदाय के आचार्य किंकर विट्ठल रामानुज महाराज के साथ रामनगरी अयोध्या के विशिष्ट संत धर्माचार्य और अतिथि के रूप में दिनेश चंद्र शर्मा आरएसएस, राजकुमार, सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इनक्रेडिबल इंडिया व अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक प्रियानाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि शनिवार 5 नवंबर को शाम 5:30 बजे 350 विधवा महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन के बाद शाम 6:30 बजे लेजर शो, शाम 6.40 श्याम सुंदर बंदो बैंड का बादन, शाम 7 बजे साहित्यिक सत्र में महंत पवन शास्त्री व महंत दिलीप दास के मध्य श्री राम और भारत मिलन पर चर्चा,शाम 7:45 पर मीता पंडित के साथ श्री राम भजन और रात्रि 8:45 पर आईएएस श्रीमती केवी ललितालक्ष्म निर्देशक निफ्ट और अर्जुन चक्रवर्ती के साथ श्री रामायण और प्रशासन में इसका प्रभाव पर चर्चा की जाएगी। पहले दिन के कार्यक्रम का समापन 9.20 से संजय हरेन द्वारा श्री राम के भजन से होगा।
ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: कालाढूंगी रूट पर टेंपो स्टैंड से कुसुमखेड़ा तक का सफर हुआ महंगा
