खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं :शिवपाल यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैफई, इटावा, अमृत विचार। 64 वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने अपना दम दिखाया और प्रतियोगिता में विजेता बने। यह प्रतियोगिताएं शनिवार को भी होंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसपा प्रमुख पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव एवं प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने संयुक्त रूप से ने …

सैफई, इटावा, अमृत विचार। 64 वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने अपना दम दिखाया और प्रतियोगिता में विजेता बने। यह प्रतियोगिताएं शनिवार को भी होंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसपा प्रमुख पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव एवं प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने संयुक्त रूप से ने दीप प्रज्वलित करके व कबूतर उड़ाकर किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इन प्रतिभाओं को निखारा जाना चाहिए। उन्होने कहा कि यह स्टेडियम नेता जी मुलायम सिंह यादव की देन है।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन दो सौ, छह सौ व आठ सौ मीटर बालक व बालिका वर्ग की दौड़ कराई गई। 200 मीटर दौड़ में जसवंतनगर तहसील क्षेत्र से सोनम व पूजा प्रथम, इटावा से अंजलि कुमारी व जसवंतनगर से सोनम द्वितीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में तहसील चकरनगर से यशोदा व जसवंतनगर से रुचि व भरथना से नेहा प्रथम, द्वितीय स्थान पर इटावा से खुशबू व चकरनगर से मुस्कान व जसवंतनगर से जुली रही। पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में 600 मीटर में इटावा प्राशू,जसवंतनगर से शिवम प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह 800 मीटर में चकरनगर से शांति स्वरूप, इटावा से अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर जसवंतनगर से हरजीत सिंह व इटावा से सामर भदौरिया रहे।

जिला क्रीड़ा समिति अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, कार्यक्रम के संयोजक जगदीश सिंह यादव व प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार बॉबी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पूर्व जिला सचिव इंद्रनारायण पांडेय ने किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद महामंत्री संजय शर्मा ,कोशाध्यक्ष डॉ उमेश यादव, गुफरान,मनोज शुक्ला, डॉ शिवकुमार, डॉ कैलाश यादव ,शिवशंकर त्रिपाठी, अनुज बृजेश यादव, प्रमोद यादव मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-लाहौर हाईकोर्ट ने स्वीकार की इमरान खान को पीटीआई अध्यक्ष पद से हटाने वाली याचिका

संबंधित समाचार