अयोध्या: यूपी में अब नहीं चलेगा एक भी फर्जी मदरसा, मंत्री ने साफ की स्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार अयोध्या। यूपी मदरसों की जांच पीछे प्रदेश सरकार की साफ मंशा है कि अब एक भी फर्जी मदरसा नहीं चलने दिया जायेगा। जांच में जो भी मानकविहनी मिलेगा उस पर भी कार्रवाई होना तय है। ये जानकारी यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने दी है। अयोध्या पहुंचे मंत्री ने मीडिया के …

अमृत विचार अयोध्या। यूपी मदरसों की जांच पीछे प्रदेश सरकार की साफ मंशा है कि अब एक भी फर्जी मदरसा नहीं चलने दिया जायेगा। जांच में जो भी मानकविहनी मिलेगा उस पर भी कार्रवाई होना तय है। ये जानकारी यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने दी है। अयोध्या पहुंचे मंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने मदरसों को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सबके विकास के लिए काम कर रही है और धरातल पर हो रहे विकास कार्यों का असर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया था कि बिना मान्यता के 7189 मदरसे चल रहे हैं। इन मदरसों से 16 लाख से अधिक छात्रों को शिक्षित किया गया है। जावेद ने यह भी कहा कि इन मदरसों में लगभग 3000 शिक्षक और अन्य कर्मचारी हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के अनुसार, राज्य में लगभग 16,513 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। इनमें से 560 उत्तर प्रदेश सरकार से अनुदान प्राप्त कर रहे हैं। मान्यता प्राप्त मदरसों में 20 लाख से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बता दें योगी सरकार मदरसों की जांच करवा रही है, जिसमें विपक्षियों की ओर से तरह-तरह सवाल उठाये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-: अयोध्या: रामनगरी का एक्यूआई 250 पार, सांस के मरीजों के लिए खतरा

संबंधित समाचार