T20 World Cup 2022: फैंस को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद नबी ने छोड़ी अफगानिस्तान की कप्तानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2022 के बीच अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को कप्तान मोहम्मद नबी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ में मिली हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी नबी ने ट्विटर के जरिए प्रशंसकों को दी। इस्तीफा देने के बाद नबी ने कहा कि …

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2022 के बीच अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को कप्तान मोहम्मद नबी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ में मिली हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी नबी ने ट्विटर के जरिए प्रशंसकों को दी। इस्तीफा देने के बाद नबी ने कहा कि हमारे लिए टी20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म होने वाला है। हम फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। नबी ने भी टीम के प्रदर्शन को लेकर निराशा जताई है।

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 रन से मिली हार के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। लेकिन मैच के बाद अफगानिस्तान के फैंस को बड़ा झटका तब लगा जब अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया । उन्होंने यह फैसला ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद लिया।

नबी ने इस्तीफे की बात ट्विटर के जरिए अपने फैंस से साझा की। उन्होंने एक इमोशनल लेटर लिखा है। जिसमें नबी ने लिखा, ‘हमारी टी20 वर्ल्ड कप यात्रा खत्म होने वाली है। जो नतीजे हमें मिले थे वो फैन्स और हम दोनों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। हम मैच के नतीजे से काफी निराश हैं। पिछले एक साल से हमारी टीम की तैयारी उस स्तर तक नहीं था जो एक कप्तान चाहता है या एक बड़े टूर्नामेंट के लिए आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव कैसे बने टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज? खुद बताया अपनी सफलता का राज

संबंधित समाचार