बरेली: ससुर-नंदोई ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दहेज में 50 लाख की मांग पूरी न होने पर ससुर और नंदोई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह किसी से इसकी शिकायत न कर सके, इसके लिए उसे कमरे में बंद कर दिया। महिला ने एक बार जहर खाकर जान देने का भी प्रयास किया। अब पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर …

बरेली,अमृत विचार। दहेज में 50 लाख की मांग पूरी न होने पर ससुर और नंदोई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह किसी से इसकी शिकायत न कर सके, इसके लिए उसे कमरे में बंद कर दिया। महिला ने एक बार जहर खाकर जान देने का भी प्रयास किया। अब पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती की अप्रैल 2018 में धर्मशाला रोड निवासी युवक से शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वाले उससे दहेज में 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 10 दिसंबर 2019 को उसके पति एक शादी में दिल्ली में गए थे। इसी बीच उनके ससुर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद होली के दिन ससुर ने उसके साथ फिर से छेड़खानी कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने यह बात सास को बताई तो सास ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। जहां ससुर और उसके नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने एक बार जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद ससुराल वालों ने उससे दस लाख रुपये की रंगदारी और बेटे को तलाक देने की बात कहीं और यह न करने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

“महिला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोष पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” -केके वर्मा, इंस्पेक्टर, इज्जतनगर

संबंधित समाचार