टीम वर्क से किसी भी महामारी को हराया जा सकता है :सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम वर्क से किसी भी महामारी को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा ”कोरोना महामारी ने हमारे सामने कई उदाहरण पेश किए हैं। समय से लिए गए निर्णय, टीम …

गोरखपुर, अमृत विचार। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम वर्क से किसी भी महामारी को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा ”कोरोना महामारी ने हमारे सामने कई उदाहरण पेश किए हैं। समय से लिए गए निर्णय, टीम वर्क और अगर हम बचाव के उपाय पर ध्यान देने के लिए लोगों को प्रेरित कर सकें तो बड़ी से बड़ी महामारी को भी नियंत्रित किया जा सकता है।”

बताते चलें कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री एनेक्सी भवन सभागार में उद्यमियों व व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान गोरखपुर के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। साथ ही औद्योगिक विकास के मार्ग में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों पर भी चर्चा की जाएगी। उद्यमियों से विकास को लेकर सुझाव भी लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री, व्यापारियों से भी उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही उनका फीडबैक लेंगे। करीब एक घंटे के इस कार्यक्रम में उद्यमियों एवं व्यापारियों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें-आगरा: 10 साल पुराने हत्या के मुकदमे में 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

संबंधित समाचार