हमीरपुर: दीवाली नृत्य प्रतियोगिता में रीवन टीम रही अव्वल
मौदहा/ हमीरपुर, अमृत विचार। परछा गांव के यादव डेरा में बुंदेलखंड स्तरीय लोक प्रिय दीवारी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छह टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर रीवन गांव के टीम ने अपनी कला का प्रदर्शन कर शील्ड हासिल की। मुख्य अतिथि समाजसेवी भूपेंद्र सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि सपा लोहिया वाहिनी …
मौदहा/ हमीरपुर, अमृत विचार। परछा गांव के यादव डेरा में बुंदेलखंड स्तरीय लोक प्रिय दीवारी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छह टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर रीवन गांव के टीम ने अपनी कला का प्रदर्शन कर शील्ड हासिल की।
मुख्य अतिथि समाजसेवी भूपेंद्र सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सत्यपाल यादव रहे। सपा जिला उपाध्यक्ष जावेद पहलवान मेजर व आयोजक चंद्रिका यादव रहे संचालन सपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर ने किया। दिवारी नृत्य में टीमों ने उच्च कला का प्रदर्शन किया। किसी ने मुंह से आग निकाली तो किसी ने लाठी डंडा भांजकर शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। दीवाली नृत्य में रीवन, खैरी, अरतरा, मौदहा, परछा सहित पड़ोसी टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रीवन की दिवारी नृत्य की टीम प्रथम, खैरी दूसरे स्थान तथा परछा की टीम ने तीसरा स्थान पाया। सपा के वरिष्ठ नेता केशव बाबू शिवहरे, शिव शरण सिंह यादव, पूर्व प्रधान हरिशंकर, कल्लू अनुरागी, मोहन बाबू उरदना प्रधान, प्रभात यादव, देवेंद्र यादव, राजकुमार बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे। विजयी टीमों को आयोजकों ने सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें-देहरादून: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, एक लापता व दूसरे को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला
