बहराइच : डेंगू के तीन और पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 10
अमृत विचार, बहराइच। जिले के मेडिकल कॉलेज में शनिवार को डेंगू पॉजिटिव तीन और रोगी मिले। जिससे इनकी संख्या 10 पहुंच गई है। सभी का इलाज चल रहा है। निरंतर मिल रहे डेंगू पॉजिटिव से वार्ड भी फुल हो रहा है। तराई क्षेत्र में बुखार के बाद लोगों में प्लेटलेट्स की कमी हो रही है। …
अमृत विचार, बहराइच। जिले के मेडिकल कॉलेज में शनिवार को डेंगू पॉजिटिव तीन और रोगी मिले। जिससे इनकी संख्या 10 पहुंच गई है। सभी का इलाज चल रहा है। निरंतर मिल रहे डेंगू पॉजिटिव से वार्ड भी फुल हो रहा है।
तराई क्षेत्र में बुखार के बाद लोगों में प्लेटलेट्स की कमी हो रही है। जांच में इनमें डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। अब तक जिले में 40 से अधिक लोग डेंगू पॉजिटिव आ चुके हैं।
शनिवार को डेंगू वार्ड में तीन पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। जिससे इस समय वार्ड में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ ओपी चौधरी ने बताया कि अब पॉजिटिव में कमी आ रही है। प्रतिदिन लोग ठीक भी हो रहे हैं। तीन लोग शनिवार को भी ठीक होकर घर भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ में डेंगू का डंक, बढ़ रहे मरीज, डीएम ने देखी अस्पताल की व्यवस्था, स्कूलों के लिए जारी की एडवाइजरी
