मुरादाबाद : 34 ने पेश की सपा के टिकट पर महापौर चुनाव लड़ने की दावेदारी
मुरादाबाद,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को महापौर पद के दावेदारों से आवेदन लिया गया। इसमें 34 ने सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने का दावा ठोंका। जिसमें 22 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। चक्कर की मिलक स्थित जिला कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव के प्रभारी मनोज पारस विधायक नगीना, रफीक …
मुरादाबाद,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को महापौर पद के दावेदारों से आवेदन लिया गया। इसमें 34 ने सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने का दावा ठोंका। जिसमें 22 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं।
चक्कर की मिलक स्थित जिला कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव के प्रभारी मनोज पारस विधायक नगीना, रफीक अंसारी विधायक मेरठ और निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव, निवर्तमान महानगर महासचिव कुलदीप तुरैहा की मौजूदगी में नगर निगम, मुरादाबाद के महापौर पद के लिए दावेदारों ने आवेदन सौंपे। 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 12 महिलाएं तथा 22 पुरुष अभ्यर्थी शामिल रहे।
आवेदन करने वालों में जयवीर सिंह यादव, शीरीगुल, तुंगीश यादव, अलका दुबे, मोनी सिंह, जयपाल सिंह सैनी, सरताज आलम अंसारी, लाखन सिंह सैनी, कामरुज्जा सैफी, वाहन सिंह यादव, संजीव चौधरी, अतहर हुसैन अंसारी, असलम पंचायती, राजीव सिंघल, हाजी तालिब अंसारी, डॉ. सोमवीर यादव, वदर आलम अंसारी, आसिम खान, राजेश कुमारी यादव, डॉ. इमराना अंसारी, भूरी नवाज, कंचन, कैसर अली कुद्दुसी, शाह खानम, हाजी सैय्यद रईसुद्दीन, इमराना अतहर, तरुण कुमार, आयशा बी, शुऐब पाशा, बुशरा खान, जावेद अंसारी, अलशिफा खान, प्रीति सिंघल, अमित यादव शामिल रहे। इस दौरान निवर्तमान जिला महासचिव मुदस्सिर खान, विजयवीर सिंह यादव, अनीसुद्दीन कातिब, फरीद मलिक, नूह अंसारी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में 15वीं रैंक पर पहुंचा मुरादाबाद
