बरेली: शहाबुद्दीन बोले- कोई मुसलमानों को भारत में असुरक्षित कहता है तो वो हकीकत और इंसाफ के खिलाफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हाल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पर जानलेवा हमले के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत में रहे मुसलमानों पर प्रतिक्रिया दी आँर कहा कि मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। नकवी के इस बयान पर दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम …

बरेली, अमृत विचार। हाल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पर जानलेवा हमले के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत में रहे मुसलमानों पर प्रतिक्रिया दी आँर कहा कि मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। नकवी के इस बयान पर दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने  प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: पीर को निकलेगा पुराना शहर में जुलूस-ए-गौसिया, मुफ्ती अहसन मियां करेंगे कयादत

शहाबुद्दीन ने कहा कि हिन्दुस्तान में मुसलमान सुरक्षित और महफूज़ हैं। भारत में मुसलमान अपने तमाम धार्मिक त्यौहार और धार्मिक कार्यक्रम आजादी के साथ करता है किसी भी तरह की कहीं भी कोई रोक टोक नहीं है। पाकिस्तान या किसी और देश से भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं। अगर कोई व्यक्ति मुसलमानों को यहां असुरक्षित कहता है तो वो हकीकत और इंसाफ के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, अब मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव

संबंधित समाचार