मुरादाबाद : पति की बीमारी से परेशान पत्नी-बेटी ने रेलवे स्टेशन पर खाया जहर, बीवी की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बीमार पति का महीनों से हापुड़ में उपचार करा रही एक महिला व बेटी ने शुक्रवार देर रात यहां रेलवे जंक्शन पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग बेटी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मां-बेटी मूलरूप से हापुड़ की रहने वाली हैं। जीआरपी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बीमार पति का महीनों से हापुड़ में उपचार करा रही एक महिला व बेटी ने शुक्रवार देर रात यहां रेलवे जंक्शन पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग बेटी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मां-बेटी मूलरूप से हापुड़ की रहने वाली हैं। जीआरपी के मुताबिक, घरेलू कलह में महिला ने खुदकुशी की है।

शुक्रवार देर रात 40 वर्षीय महिला व किशोरी बेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन परिसर में मिलीं। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हालत सुधरने पर उसकी बेटी ने अपना नाम खुशी बताया। किशोरी की मां का नाम सीमा बताया जा रहा है। वे हापुड़ में सबली गांव की रहने वाली हैं। कहा कि मां ने ही उसे जहर खिलाया था और खुद भी खा लिया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

सीमा के ससुर जगदीश ने बताया कि उसका पुत्र मनोज ई-रिक्शा चालक है। पिछले कई माह से वह बीमार है। हापुड़ के पिलखुआ स्थित अस्पताल में भर्ती है। मां-बेटी चार दिन पहले घर से निकली थीं। दोनों की तलाश में परिजन जुटे थे। शनिवार सुबह जीआरपी मुरादाबाद ने फोन पर दोनों के जहर खाने की सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव का मुरादाबाद में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। जीआरपी के मुताबिक महिला की एक पुत्री घर से फरार हो गई है। इसको लेकर ससुराल वाले ताना मारते थे। अवसाद में आकर महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने मौत को गले लगाया

संबंधित समाचार