उन्नाव में AOV स्लॉटर हाउस पर आईटी का छापा, मचा हड़कम्प
उन्नाव, अमृत विचार। जिले के दही थाना क्षेत्र में स्थित एचएमए ग्रुप के AOV यूनिट के एक्साइड हाउस में शनिवार को इनकम टैक्स की 20 सदस्यी टीम पहुंची। स्लॉटर हाउस के अंदर टीम ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर छापेमारी शुरू कर दी। दही थाना क्षेत्र में ऐसे लगभग आधा दर्जन स्लाटर हाउस …
उन्नाव, अमृत विचार। जिले के दही थाना क्षेत्र में स्थित एचएमए ग्रुप के AOV यूनिट के एक्साइड हाउस में शनिवार को इनकम टैक्स की 20 सदस्यी टीम पहुंची। स्लॉटर हाउस के अंदर टीम ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर छापेमारी शुरू कर दी। दही थाना क्षेत्र में ऐसे लगभग आधा दर्जन स्लाटर हाउस और भी है जिनमे छापेमारी की सूचना पर हड़कंप मचा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है। वही स्थानीय प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोई भी बयान नही आया है ।
जानकारी के अनुसार दही थाना के औधोगिक चौकी क्षेत्र के अंतर्गत HMA ग्रुप के AOV स्लॉटर में शनिवार सुबह 9 बजे चार अलग अलग गाड़ियों से करीब बीस लोग स्लॉटर हाउस के अंदर पहुंचे। एक साथ इनकम टैक्स के अफसरों के पहुंचने से स्लाटर हाउस के अंदर मौजूद मैनेजर और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इनकम टैक्स की टीम ने फैक्ट्री के सभी गेट बंद करवाए और अंदर मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए।
बताते चलें कि HMA ग्रुप के आगरा स्थित स्लाटर हाउस और दूसरे प्रतिष्ठानों पर आज छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। आईटी की इस राइड में ग्रुप के स्विस बैंक से जुड़ा खाता मिलने की भी खबर सामने आ रही है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।
ये भी पढ़ें-बुलंदशहर: मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
