अयोध्या: मोक्षदायिनी सरयू को समर्पित हुई 750 मीटर लंबी लाल चुनरी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बड़ा भक्तमाल की छावनी के उत्तराधिकारी महंत अवधेश कुमार दास की ओर से शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरयू का दूध से अभिषेक व पूजन किया गया और मोक्षदायिनी सरयू को 750 मीटर लंबी लाल चुनरी समर्पित की गई। इसके पूर्व बड़ा भक्त माल मंदिर परिसर से सरयू तट तक बैण्ड बाजे …

अयोध्या। बड़ा भक्तमाल की छावनी के उत्तराधिकारी महंत अवधेश कुमार दास की ओर से शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरयू का दूध से अभिषेक व पूजन किया गया और मोक्षदायिनी सरयू को 750 मीटर लंबी लाल चुनरी समर्पित की गई। इसके पूर्व बड़ा भक्त माल मंदिर परिसर से सरयू तट तक बैण्ड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकली।

ऐसा छावनी के ब्रह्मलीन महंत रामशरण दास के 47 वें नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह के तहत किया गया। रविवार को भव्य फूल बंग्ला की झांकी सजाई जायेगी और भगवान को छ्प्पन भोग लगाया जायेगा। महंत अवधेश कुमार दास ने बताया कि पूज्य गुरुदेव महंत कौशल किशोर दास के सानिध्य में प्रतिवर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को प्रतिवर्ष सभी के कल्याण की कामना के तहत मां सरयू को चुनरी अर्पित की जाती है।

इसी अवसर पर मंदिर परिसर में कथा का आयोजन भी होता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत श्री ठाकुर जी का छप्पन भोग फूल बंगला झांकी व भंडारा आयोजित किया गया है। मंदिर परिसर में कथा महायज्ञ भी चल रहा है। चुनरी महोत्सव में महंत जन्मेजय शरण, महंत शशिकांत दास, नागा रामलखन दास, कृपालु राम भूषण दास, विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा सहित हजारों की संख्या में साधु-संत, धर्माचार्य एवं भक्तगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भूमि पूजन और तैयारियों को निहार शांत हुई सरयू

संबंधित समाचार