अयोध्या: एक ही शिकायत बार-बार, अफसरों पर बिफरे कमिश्नर
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की विभिन्न तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी ने रुदौली तहसील पहुंच समाधान …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की विभिन्न तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी ने रुदौली तहसील पहुंच समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक ही शिकायत बार-बार आने पर कमिश्नर बिफर पड़े। उन्होंने अफसरों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। यहां कुल 207 मामले आए। जिसमें से छह का निस्तारण मौके पर कराया गया। इस दौरान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव भी मौजूद रहे।
कमिश्नर का पारा तब सातवें आसमान पर चढ़ गया, जब एक ही प्रकरण की शिकायत पुन: उनके सामने पहुंचा। इस दौरान इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव भी राजस्व अफसरों पर नाराज दिखे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण समाधान कराएं, ताकि बार-बार शिकायत तहसील न आए। अमराई गांव निवासी रामू सिंह की चकमार्ग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को मामले में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। असल में अमराई गांव के रामू सिंह ने अपने ही गांव के अयोध्या सिंह पर चकमार्ग की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पूर्व की शिकायत पर लेखपाल अंकित सिंह ने आख्या लगाई है, जिसमें अवैध कब्जेदारी की पुष्टि की गई है।
सिर्फ 16 का हो सका निस्तारण
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 152 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें से 16 का मौके पर ही हुआ। शेष शिकायतों निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, तहसीलदार आरके वर्मा, रागिनी वर्मा, मनोज कुमार मौर्य सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
152 में से सिर्फ 7 का हुआ निराकरण
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे उपजिलाधिकारी अमित जायसवाल के समक्ष कुल 142 शिकायतें आर्इं, जिसमें 7 का मौके पर ही निस्तारण हो गया। इस मौके नायब तहसीलदार श्वेताब सिंह, विमलेश मोहन श्रीवास्तव, पीके श्रीवास्तव, इंदिरा देवी, संतोष कुमार, अमित कुमार सिंह, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-बहराइच: अवैध खनन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, चालक फरार
