चित्रकूट: वरासत में हीलाहवाली पर डीएम ने दो लेखपालों को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। वरासत के मामले में हीलाहवाली पर नाराज जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने चौबीस घंटे के अंदर जांच कराकर दोषी पाए गए दोनों चकबंदी लेखपालों को निलंबित कर दिया। उन्होंने आगाह किया कि आइंदा इस तरह के प्रकरण आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चार नवंबर को जनता दर्शन में जनसुनवाई के दौरान …

चित्रकूट। वरासत के मामले में हीलाहवाली पर नाराज जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने चौबीस घंटे के अंदर जांच कराकर दोषी पाए गए दोनों चकबंदी लेखपालों को निलंबित कर दिया। उन्होंने आगाह किया कि आइंदा इस तरह के प्रकरण आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि चार नवंबर को जनता दर्शन में जनसुनवाई के दौरान डीएम से मानिकपुर तहसील अंतर्गत सेमरदहा निवासी अशोक कुमार ने शिकायत की कि उसके पिता रामसुंदर की 21 जनवरी 22 को मृत्यु होने के बाद भी चकबंदी लेखपाल वरासत नहीं कर रहे व पैसे की मांग की जा रही है।

प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर डीएम ने चकबंदी अधिकारी मानिकपुर शैलेंद्र द्विवेदी को जांच के आदेश दिए। चकबंदी अधिकारी ने जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इस पर मृतक के स्थान पर अशोक कुमार व उसके भाई योगेश कुमार के पक्ष में वरासत करके खतौनी में अमलदरामद करा दी गई।

वरासत में हीलाहवाली व लापरवाही करने के दोषी लेखपाल इब्दता हुसैन व माता प्रसाद को जिलाधिकारी के निर्देश पर बंदोबस्त अधिकारी ने निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार के प्रकरण संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: समाधान दिवस पर हसनगंज में कमिश्नर ने सुनी जनता की समस्याएं

संबंधित समाचार