सीएम योगी ने दिया पत्रकार के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता देने का आदेश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में हुई पत्रकार की हत्या के मामले को संज्ञान में लिया है। सीएम ने पत्रकार के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी और बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में हुई पत्रकार की हत्या के मामले को संज्ञान में लिया है। सीएम ने पत्रकार के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी और बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी को उस समय गोली मार दी थी जब वह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। जोशी की बुधवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस इस मामले में अब तक नौ ल़ोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं करने पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम कर रहे हैं।
