लखनऊ : शहर में डेंगू का खतरा बढ़ा, कल से स्कूलों में चलेगा जागरुकता अभियान
अमृत विचार लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, रविवार को यह आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में बलरामपुर अस्पताल की तर्ज पर सिविल और लोकबंधु अस्पताल में भी वेदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। वहीं शहर के सभी स्कूलों …
अमृत विचार लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, रविवार को यह आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में बलरामपुर अस्पताल की तर्ज पर सिविल और लोकबंधु अस्पताल में भी वेदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
वहीं शहर के सभी स्कूलों में हर दिन 20 मिनट बच्चों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया, मौजूदा समय में लापरवाही ठीक नहीं है, ऐसे में बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया गया है।
लखनऊ के इन क्षेत्रों में अधिक हैं डेंगू मरीज
लखनऊ में सबसे ज्यादा आलमबाग में डेंगू की चपेट में मरीज आ चुके हैं। अब तक यहां 156 से अधिक लोग डेंगू की जद में आ चुके हैं। अलीगंज, सिल्वर जुबली, चिनहट, इन्दिरानगर, रेडक्रास, एनके रोड ओर ऐशबाग में भी मरीज बढ़े हैं। अमृत विचार से बात करते हुए लखनऊ सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया रविवार को सुबह आलमबाग, चन्दरनगर गेट के पास डेंगू-मलेरिया के खिलाफ अभियान चलाया गया । इस दौरान एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिग भी कराई गई।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: डेंगू का खतरा लगातार बरकरार, अब मिले इतने मरीज
