आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्राला से टकराई डबल डेकर बस, दो की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले के खंदौली टोल प्लाजा के पास सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां सरिया लदे ट्राला से एक डबल डेकर बस की टक्कर हो गयी। जिसमें चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में …

आगरा, अमृत विचार। जिले के खंदौली टोल प्लाजा के पास सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां सरिया लदे ट्राला से एक डबल डेकर बस की टक्कर हो गयी। जिसमें चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक नोएडा से डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए ग्वालियर जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। रविवार तड़के करीब चार बजे खंदौली टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे सरिया से लदे ट्रॉला से बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। सरिया बस में घुस गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

टोल प्लाजा से सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टोलकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। यात्री बस में फंसे हुए थे। घायलों को तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

ये भी पढ़ें-ICC T20 WC 2022 : ‘इस हार को स्वीकार कर पाना मुश्किल…’, टी20 विश्व कप से बाहर होने पर कप्तान तेम्बा बावुमा का छलका दर्द

संबंधित समाचार