हमीरपुर : लखनऊ टीम ने पांच रनों से जीता मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हमीरपुर। विकास खंड कुरारा के ग्राम पारा में चल रहे (पारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट) में मुख्य अतिथि प्रधान बचरौली अनुज यादव रहे। उन्होंने रिबन काटकर उद्घाटन किया। सुपर सिक्स सेमी फाइनल एक मैच बरुआ और शंकरपुर लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें बरुआ ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। …

अमृत विचार, हमीरपुर। विकास खंड कुरारा के ग्राम पारा में चल रहे (पारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट) में मुख्य अतिथि प्रधान बचरौली अनुज यादव रहे। उन्होंने रिबन काटकर उद्घाटन किया।

सुपर सिक्स सेमी फाइनल एक मैच बरुआ और शंकरपुर लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें बरुआ ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शंकरपुर ने 12 ओवर में 155 रन बनाए। इस टीम की ओर से कार्तिक ने 40 रन व दीपू उर्फ गेल ने 48 रनों की पारी खेली।

जवाब में खेलने उतरी बरुआ 10 ओवर में 150 रन ही बना पाई और 5 रनों से मैच हार गई। उनकी ओर से ध्रुव ने 40 व आसिफ 35 व शनवाज खान ने 32 रन बनाए और आल राउंडर खेल खेलने पर कार्तिक मैन ऑफ द मैच चुने गए। अंपायर सुरेंद्र सिंह कछवाह व देवप्रताप सिंह ने की। तीसरे अंपायर केके मिश्रा रहे।

कमेंटर अरुण दीक्षित व अनार सिंह यादव रहे। स्कोरर गोविंद सविता रहे। शिवमूरत सिंह, अनूप यादव, मयंक यादव, राहुल विश्वकर्मा, राजा नेता वर्मा, गोविंद श्रीवास्तव, नीलू सिंह, पिंटू, रामजी द्विवेदी, रामूपाल, योगेंद्र सिंह, अल्लू, हरिशंकर अनुरागी, रामपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: त्रिकोणीय सीरीज के लिए उत्तराखंड की दिव्यांग स्टैंडिंग क्रिकेट टीम का चयन

संबंधित समाचार