मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 4734 लोगों को मिला लाभ, आयुष्मान कार्ड भी बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों(पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में कोविड टीकाकरण, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधायें दी जा रही हैं । कुपोषित बच्चों की …

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों(पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में कोविड टीकाकरण, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधायें दी जा रही हैं । कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके उपचार के लिए समुचित कार्यवाही की जा रही है।

सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों के तहत बास्केट ऑफ च्वाइस के बारे में मेले में आने वाले लोगों को बताया जा रहा है और इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित इस आरोग्य मेले का कुल 4734 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें 1859 पुरुष, 2024 महिलायें और 851 बच्चे शामिल हैं ।

इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के 94 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया । इसके साथ ही 48 लोगों ने कोविड एंटीजन टेस्ट कराया, सभी निगेटिव आए | एमवेड के सहयोग से डेंगू से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन सामान्य को जागरूक किया गया।

ये भी पढ़े-: डेंगू का डंक :  अब कमिश्नर रोशन जैकब ने खुद संभाली कमान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म