ऑस्ट्रेलिया सरकार की घोषणा, 2026 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की मेजबानी करेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने घोषणा की है कि वह 2026 में प्रशांत देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र (संरा) जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की सह-मेजबानी करने के लिए दावा पेश करेगा। जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने हाल ही में कहा कि सरकार ने 2024 में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन में पार्टियों …

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने घोषणा की है कि वह 2026 में प्रशांत देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र (संरा) जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की सह-मेजबानी करने के लिए दावा पेश करेगा। जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने हाल ही में कहा कि सरकार ने 2024 में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन में पार्टियों के सम्मेलन (सीओपी 29) के 29वें सत्र की मेजबानी करने के लिए दावा पेश करने के खिलाफ फैसला किया है और इसके बजाय 2026 की मेजबानी पर ध्यान केंद्रित करेगी।

उन्होंने शनिवार को एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा,“सीओपी 27 में हमारा प्रतिनिधिमंडल और हमारी सीओपी31 बोली ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक परिवर्तन को शुद्ध-शून्य अर्थव्यवस्था में बदलने और हरित व्यापार साझेदारी को मजबूत करने तथा ऑस्ट्रेलियाई श्रमिकों के लिए सुरक्षित नौकरियों में मदद करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगी।” उन्होंने कहा कि आगामी सीओपी27, जो मिस्र में 6-18 नवंबर के बीच निर्धारित है और ऑस्ट्रेलिया के नवीनीकृत जलवायु नेतृत्व को प्रदर्शित करने का एक अवसर है।

उन्होंने कहा,“जैसा कि हम एक अक्षय ऊर्जा महाशक्ति के रूप में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं।” पर्यावरणविदों ने आस्ट्रेलिया की इस घोषणा का स्वागत किया है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के डर्मोट ओ’गोर्मन ने कहा कि सीओपी31 की मेजबानी जलवायु मुद्दों पर ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठा को ‘पुनर्जीवित’ करेगी। उन्होंने कहा,“यह एक ओलंपिक क्षण है – एक राष्ट्र-निर्माण वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने का एक बड़ा अवसर भी है।” बोवेन के अनुसार मिस्र में होने वाले सीओपी 27 में, ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधिमंडल जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करेगा।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: मिस्र में भारतीय मिशन के उप प्रमुख से मिले नवेद

संबंधित समाचार