हरदोई: राष्ट्रगान का अपमान करने वाले को भाजपा जिलाध्यक्ष ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। क्रिकेट उद्घाटन के पूर्व हो रहे राष्ट्रगान के दौरान समुदाय विशेष के दो व्यक्ति राष्ट्रगान का अपमान करते हुए चले गए। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दौड़कर उन दोनों को पकड़ लिया। दोबारा उन दोनों से राष्ट्रगान कराया। इसकी चर्चा पूरे जिले में रही। गौरतलब हो कि बीजीआर इंटर कालेज बिलग्राम में …

अमृत विचार, हरदोई। क्रिकेट उद्घाटन के पूर्व हो रहे राष्ट्रगान के दौरान समुदाय विशेष के दो व्यक्ति राष्ट्रगान का अपमान करते हुए चले गए। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दौड़कर उन दोनों को पकड़ लिया। दोबारा उन दोनों से राष्ट्रगान कराया। इसकी चर्चा पूरे जिले में रही।

गौरतलब हो कि बीजीआर इंटर कालेज बिलग्राम में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन था। यहां पर विधायक आशीष सिंह की पत्नी मुख्य अतिथि थीं। उद्घाटन से पूर्व राष्ट्रगान के दौरान सभी सावधान मुद्रा में राष्ट्रगान कर रहे थे। इस बीच समुदाय विशेष के दो व्यक्ति बीच पंक्ति से राष्ट्रगान का अपमान करते हुए निकल गए।

जैसे ही राष्ट्रगान खत्म हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने उन्हें पकड़ लिया। इतना देखते ही वहां हड़बड़ी मच गईं लोग समझ पाते इससे पहले ही जिलाध्यक्ष ने उन दोनों से राष्ट्रगान कराया तथा भविष्य में राष्ट्रगान का सम्मान करने की सलाह देते हुए जाने दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष की राष्ट्र के प्रति यह सम्मान भावना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई।

ये भी पढ़ें-लखनऊ में फिर बढ़े डेंगू मरीज, रविवार को मिले 42 केस, सीएमओ ने दिये ये जरूरी दिशा निर्देश

संबंधित समाचार