सहारनपुर: मां से छीना गया दुधमुंहा बच्चा दो दिन बाद पुलिस ने किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने एक मां की गोद से छीने गये सात माह के दुधमुंहे बच्चे को 48 घंटे में बरामद कर रविवार को मां को उसका बेटा सौंप दिया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने आज यह जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने बच्चे को …

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने एक मां की गोद से छीने गये सात माह के दुधमुंहे बच्चे को 48 घंटे में बरामद कर रविवार को मां को उसका बेटा सौंप दिया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने आज यह जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने बच्चे को बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बच्चे को मां से छीनने वाला एक अभियुक्त अभी फरार है।

इस सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को राज्य के पुलिस महानिदेशक की ओर से एक लाख रुपये एवं पुलिस महानिरीक्षक की तरफ से 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गयी है। ज्ञात हो कि सहारनपुर नगर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड से शुक्रवार को रात में 07 माह का दूध पीता बच्चा कुछ लोग उसकी मां से छीनकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने मात्र 48 घंटे के अंदर ही बच्चे का अपहरण करने वाले बदमाश कुलदीप शर्मा व ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया। इस गुट का एक साथी विकास टंडन अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: आंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई को लेकर हुआ विवाद, महिलाओं ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने दौड़ाकर पीटा

संबंधित समाचार