लखनऊ: वन विभाग के खाते से 1.23 लाख की साइबर ठगी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। साइबर ठगों ने बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर वन विभाग के अधिकारी दीपक कुमार के बैंक खाते से 1.23 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लखनऊ रेंज के मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर की …

लखनऊ। साइबर ठगों ने बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर वन विभाग के अधिकारी दीपक कुमार के बैंक खाते से 1.23 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लखनऊ रेंज के मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर की सुबह 11:32 बजे उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया।

जिसमें बिजली बिल जमा न होने के कारण शाम तक उनका बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई। मैसेज में लिखा था कि अगर बिजली बिल जमा है तो संबंधित बिजली अधिकारी से संपर्क करें। दिये गए नंबर पर कॉल करने पर बताया गया कि ऑनलाइन माध्यम से जमा किया गया पिछला बिल बीच में फंस गया है और भुगतान पूर्ण नहीं हो सका है।  इसी के कारण बिजली बिल पेंडिंग दिखा रहा है। भुगतान पूर्ण करने के लिए एप स्टोर में जाकर अप्लीकेशन को अपडेट करने को कहा। इसके बाद एप स्टोर से अप्लीकेशन डाउनलोड कराकर और रजिस्टर्ड नंबर से एक रुपये का भुगतान करने को कहा।

बकौल दीपक कुमार एक रुपये भुगतान करते हुए उनके पास खाते से 25 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जब उन्होंने व्यक्ति से इसकी शिकायत की तो उसने तत्काल फोन काट दिया। एसबीआई बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि इसी वक्त एक और ट्रांजेक्शन 98,512 रुपये का हुआ है। खाते से कुल 1,23,512 रुपये निकाल लिए गए।
कोट

साइबर ठगी के संबंध में आईएफएस दीपक कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तत्काल आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर रख दिया गया है। सर्विलांस टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है …अखिलेश मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, हजरतगंज कोतवाली।

यह भी पढ़ें:-कार्रवाई : साइबर ठगी में संगठित गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार