मुरादाबाद : भारत रत्न के नाम पर बना अटल घाट आज जनता को होगा समर्पित
मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव की घोषणा करीब देखते हुए सरकार को परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की याद आई। सोमवार को नगर क्षेत्र की 66 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास वर्चुअल रूप से नगर विकास मंत्री एके शर्मा करेंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण रामगंगा नदी के तट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल …
मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव की घोषणा करीब देखते हुए सरकार को परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की याद आई। सोमवार को नगर क्षेत्र की 66 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास वर्चुअल रूप से नगर विकास मंत्री एके शर्मा करेंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण रामगंगा नदी के तट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने अटल घाट का भी लोकार्पण शामिल है।
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना इस महीने के अंत तक है। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद किसी भी समय आचार संहिता लगने की उम्मीद है। इसको देखते हुए सरकार और स्थानीय निगम प्रशासन विकास कार्यों को गति देने में जुटा है। सोमवार को नगर विकास विभाग की 66 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा। इसमें सर्वाधिक कार्य भाजपा के पार्षदों वाले वार्ड में ही प्रस्तावित है। 51.29 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, जबकि 493.73 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण नगर विकास मंत्री करेंगे।
दिन में 12.30 बजे अटल घाट पर कार्यक्रम आयोजित है। इसमें महापौर विनोद अग्रवाल के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, जयपाल सिंह, नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहेंगे। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि जो परियोजनाएं पूरी हो गई हैं उनका लोकार्पण और प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास होगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नाबालिग को निकाह पढ़ाने वाला मौलवी गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोपी को भी दबोचा
