रायबरेली : मरीज की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ को पीटा, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली । जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर उपद्रव किया है। चिकित्सा स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ की गई है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज की है । जिला अस्पताल में …

अमृत विचार, रायबरेली । जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर उपद्रव किया है। चिकित्सा स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ की गई है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज की है ।

जिला अस्पताल में रात दो बजे लड्डन पुत्र गुड्डू (60 वर्ष) निवासी अंदरून किला की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिनको लेकर परिजन जिला अस्पताल इमरजेंसी पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान लड्डन की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने हंगामा और उपद्रव शुरू कर दिया।

इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मरीज के साथ आए एक दर्जन परिजनों ने इमरजेंसी की ड्यूटी में तैनात डॉ अनुराग शुक्ला,फार्मासिस्ट सतीश कुमार व वार्ड बॉय लवलेश पर हमला बोल दिया और इमरजेंसी में रखी जीवन रक्षक दवाइयों को तोड़कर पूरे कक्ष में फैला दिया।

इमरजेंसी कक्ष में बिजली के उपकरणों में भी उन लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। जिससे अन्य मरीजों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अस्पताल में मारपीट कर रहे हैं तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हमले में घायल डॉक्टर अनुराग शुक्ला की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाल राघवन सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। इस पूरी घटना का अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने वीडियो बना लिया है।

यह भी पढ़ें:- रायबरेली : राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने से टकराई डीसीएम , चालक गंभीर

संबंधित समाचार